Hardoi : हरदोई में विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान 1 सितंबर से शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो ग्राम पंचायत सचिव या ग्राम्य विकास अधि

By INA News Desk
Aug 31, 2025 - 21:38
52 Views
Hardoi : हरदोई में विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान 1 सितंबर से शुरू
हरदोई में विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान 1 सितंबर से शुरू

हरदोई : जिले में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए 1 सितंबर 2025 से 15 सितंबर 2025 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह निर्देश उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव के शासनादेश संख्या 2492/सैतीस-2-2024, दिन 4 दिसंबर 2024 के आधार पर जारी किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी निराश्रित गोवंश को शत-प्रतिशत संरक्षित करना है। इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था की गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो ग्राम पंचायत सचिव या ग्राम्य विकास अधिकारी हो सकता है। नोडल अधिकारी के नेतृत्व में एक दल का गठन होगा, जिसमें ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत मित्र, पशुधन प्रसार अधिकारी और सफाई कर्मी शामिल होंगे। यह दल पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी या खण्ड विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करेगा। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका या नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

इस अभियान के तहत कैटल कैचर की सहायता से निराश्रित गोवंश को पकड़ा जाएगा और निकटतम गो-आश्रय स्थल पर ले जाया जाएगा। संरक्षण के समय गोवंश को ईयर टैग लगाया जाएगा और उनकी जानकारी गो-आश्रय पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। ग्राम प्रधानों का सहयोग भी लिया जाएगा ताकि अभियान को गति मिले। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों, शहरी क्षेत्रों, मंडी, सब्जी बाजार और आवासीय क्षेत्रों को निराश्रित गोवंश से मुक्त करने पर जोर दिया जाएगा।

नोडल अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों के मोबाइल नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि आम लोग निराश्रित गोवंश की सूचना दे सकें। सूचना मिलने पर दल तुरंत कार्रवाई करेगा। प्रत्येक दिन संरक्षित गोवंश की संख्या और गो-आश्रय पोर्टल पर अपलोड किए गए विवरण को प्रारूप-1 और प्रारूप-2 में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।

Also Click : Hardoi : हरदोई में हुई ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यशाला, कार्यशाला में मौजूद रहे जिले के सैकड़ो पत्रकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow