Hardoi : हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से महिला और भैंस की मौत
रीना के परिवार में उनके पति छविराम और पांच बच्चे हैं। छविराम घर पर रहकर खेती-किसानी करते हैं। इस दुखद घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पड़ोसि
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
हरदोई : जिले के कत्ल पुरवा, बिलग्राम रोड पर सियाराम ढावा के सामने रहने वाली रीना, पत्नी छविराम, उम्र 35 वर्ष, की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। यह घटना उस समय हुई जब रीना अपने मकान के पीछे खेत में भारी बारिश के बीच भैंस खोलने गई थीं। उनके साथ उनकी भैंस भी थी, जिसकी भी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना अचानक हुई और तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी।
रीना के परिवार में उनके पति छविराम और पांच बच्चे हैं। छविराम घर पर रहकर खेती-किसानी करते हैं। इस दुखद घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया कि रीना अपने परिवार के लिए मेहनती और समर्पित थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है, लेकिन प्राकृतिक आपदा होने के कारण इसे दुर्घटना माना जा रहा है।
Also Click : Saharanpur : कैलाशपुर पहुंचे सांसद इमरान मसूद,कहा सबके साथ से ही बदलाव मुमकिन
What's Your Reaction?











