Hardoi : हरदोई में हुई ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यशाला, कार्यशाला में मौजूद रहे जिले के सैकड़ो पत्रकार

इस दौरान मुख्य अतिथि अजय शुक्ला  ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता देश के विकास की रीढ़ है। पत्रकारो के द्वारा ग्रामीण समस्याओं को उठाने के बाद ही उनका समाधान होता

Aug 31, 2025 - 21:18
 0  36
Hardoi : हरदोई में हुई ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यशाला, कार्यशाला में मौजूद रहे जिले के सैकड़ो पत्रकार
हरदोई में हुई ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यशाला, कार्यशाला में मौजूद रहे जिले के सैकड़ो पत्रकार 

  • सच और समस्याओं को उठाना पत्रकारिता का धर्म: अजय शुक्ला 
  • पत्रकारों का शोषण बर्दाश्त नहीं: अतुल कपूर

हरदोई : रविवार को श्री डाल सिंह मेमोरियल विद्यालय मंगली पुरवा के सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा ग्रामीण पत्रकारिता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में दैनिक जागरण के समाचार संपादक लखनऊ अजय शुक्ला व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कर्नाटक प्रभारी व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नवनीत कुमार, वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश द्विवेदी, विजय पांडे, बृजेश श्रीवास्तव,आमिर किरमानी,अशरफ अली , इंद्र मोहन श्रीवास्तव मंचासीन रहे। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया।कार्यक्रम की व्यवस्थाएं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सदर तहसील अध्यक्ष सुशांत सिंह ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि अजय शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता देश के विकास की रीढ़ है। पत्रकारो के द्वारा ग्रामीण समस्याओं को उठाने के बाद ही उनका समाधान होता है। कहा कि कार्य करने में कठिनाइयां अवश्य आती हैं, लेकिन उनका सामना करने के लिए साहस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता सच्ची समाजसेवा है।

बैठक के दौरान आए दिन हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न पर गहरी चिंता जताई गई। तय हुआ कि एकजुट होकर इस प्रकार के अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। श्री अतुल कपूर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय पत्रकारिता के हिसाब से बेहद चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। पत्रकार एकता पर बल दिया। कहा कि पत्रकार समाज का सच्चा प्रहरी होता है। पत्रकार की कलम को धारदार होना चाहिए। पत्रकारों की मान्यता के विषय में चर्चा की गई।

  • हरदोई की कार्यशाला में यह पत्रकार रहे मौजूद

पत्रकार रमाकांत, पंकज गुप्ता, रविशंकर, राहुल, अनुराग गुप्ता, धनपाल ,राहुल, ललित गुप्ता, अंकुश गुप्ता, सोमेंद्र गुप्ता, शिव शर्मा, अंकित कुमार, करुणेन्द्र तिवारी, देवेंद्र सिंह ,प्रमोद श्रीवास्तव ,सुशांत सिंह, जितेंद्र कुमार, श्रीकांत मिश्रा, श्याम सुंदर शर्मा, रामकिशोर, भारत द्विवेदी, सानू खान, मुकेश गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, मनीष तिवारी, सोमेंद्र गुप्ता, जितेंद्र कुमार ,अखिलेश गुप्ता, राम नरेश आर्य, विकास सिंह ,आकाश सिंह, संजय सिंह ,मुनेंद्र मिश्रा ,नरेंद्र मिश्रा, शिवेंद्र शुक्ला, मुकेश सिंह प्रियदर्शी अजीत प्रताप सिंह, विवेक कुमार मिश्रा, कुलदीप, विमलेश रघुवंशी, चंद्र प्रकाश मौर्या, सूरज बाबू गुप्ता ,सुधीर अवस्थी, कौशिक, अरुण कुमार शुक्ला, केपी सिंह ,शिवम शर्मा, सूचित द्विवेदी, चांद बाबू ,मोहम्मद अरशद, अमित अवस्थी, चंदन मिश्रा, डॉक्टर जावेद, अनिल कुमार शर्मा , सहित सैकड़ो पत्रकार बघौली, शाहाबाद, बालामऊ, संडीला , साड़ी ,बिलग्राम सवाजपुर,पिहानी आदि जगहों से सम्मिलित हुए।

  • ग्रापए संगठन प्रदेश के पत्रकारों का सबसे बड़ा खानदान है - अजय शुक्ला 

हरदोई में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में दैनिक जागरण, लखनऊ के वरिष्ठ समाचार संपादक अजय शुक्ला ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रापए संगठन प्रदेश के पत्रकारों का सबसे बड़ा खानदान है, जो पत्रकारों को एकजुट कर उनके अधिकारों की रक्षा करता है।उन्होंने पत्रकारिता के मानदंडों और मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निष्पक्षता, साहस और समाज के प्रति जिम्मेदारी ही पत्रकार की असली पहचान है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया और संगठन की एकता का संदेश दिया।

  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सौंपी नई जिम्मेदारियाँ, देवेंद्र सिंह बबलू बने हरदोई जिला अध्यक्ष, अखिलेश सिंह को लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी

हरदोई : आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला स्तरीय सम्मेलन में संगठनात्मक मजबूती के लिए नए दायित्व सौंपे गए। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश प्रभारी अतुल कपूर ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह की सहमति से वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह बबलू को हरदोई का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया। वहीं अब तक जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे अखिलेश सिंह को लखनऊ मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर दोनों पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर साथियों ने हार्दिक बधाई दी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू तथा मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा व प्रतिबद्धता से काम करेंगे। सम्मेलन में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow