हरदोई: खेल प्रतियोगिताओं में खेल संघों की भागीदारी अनिवार्य, खेल कार्यालय ने मान्यता प्रमाण पत्र जमा करने के दिए निर्देश
हरदोई खेल कार्यालय ने जिला खेल संघों को मान्यता प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश दिए। खेल प्रतियोगिताओं में खेल संघों की उपस्थिति अनिवार्य की गई।
उत्तर प्रदेश खेल विभाग द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के बेहतर और पारदर्शी संचालन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं
खेल विभाग के निर्देशों के अनुसार, भविष्य में आयोजित होने वाली किसी भी स्तर की खेल प्रतियोगिता में जिले के मान्यता एवं संबद्धता प्राप्त खेल संघों के पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाएगा
जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने जनपद हरदोई के उन सभी खेल संघों को निर्देश जारी किए हैं, जो उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ से विधिवत मान्यता अथवा संबद्धता प्राप्त हैं
What's Your Reaction?