Hardoi : मिशन शक्ति-5 के तहत बालिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, आत्मनिर्भरता व सुरक्षा का दिया संदेश

रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान छात्राओं को सरकारी हेल्पलाइन नंब

Sep 26, 2025 - 23:47
 0  25
Hardoi : मिशन शक्ति-5 के तहत बालिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, आत्मनिर्भरता व सुरक्षा का दिया संदेश
Hardoi : मिशन शक्ति-5 के तहत बालिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, आत्मनिर्भरता व सुरक्षा का दिया संदेश

हरदोई : मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत कोतवाली देहात क्षेत्र में स्कूली बालिकाओं ने जागरूकता रैली निकाली। बालिकाएं भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, जीजाबाई और नवदुर्गाओं के रूप में सजी हुई थीं। उनके हाथों में जागरूकता के स्लोगन लिखे तख्तियां थीं।

रैली डालसिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर से शुरू हुई। यह सैयापुरवा, गोपाल गौशाला चौराहा, बाईपास चौराहा, महोलिया होते हुए ओम नगर पहुंची। फिर कोतवाली देहात परिसर में इसका समापन हुआ। पूरे रास्ते में बालिकाओं ने नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए संदेश दिया कि "हम नारी हैं, अबला नहीं, सबला हैं"।

रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान छात्राओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबर बताए गए। इनमें 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस-फायर-एम्बुलेंस आपात सेवा, 1098 बाल हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शामिल हैं।रैली के समापन पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने छात्राओं को थाने का दौरा कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस डर का विषय नहीं, बल्कि सुरक्षा और विश्वास की साथी है। पुलिस हर नागरिक की मदद के लिए तैयार रहती है, खासकर महिलाओं और बच्चों की।

इस कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर डोली शर्मा, अनुराग सिंह, कांस्टेबल प्रियांशु अवस्थी, रीता कुमारी, बाल मित्र केंद्र के समन्वयक सूरज शुक्ला व प्रियांशु अवस्थी, स्कूल प्रबंधक मुकेश सिंह और शिक्षिकाएं निकिता त्रिवेदी, कविता गुप्ता, अर्पिता सिंह, आरती वर्मा, सोनी तिवारी, मनसा बाजपेयी व कोमल यादव मौजूद रहीं।

Also Click : Sambhal : महिला टीचर पर एसिड अटैक की साजिश का खुलासा, मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow