Hardoi : हरदोई में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली यूनिटी मार्च

पदयात्रा गांधी भवन से शुरू होकर बड़ा चौराहा, अमर जवान चौराहा, नघेटा रोड से गुजरी और बीवीबी इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिका

Nov 20, 2025 - 22:53
 0  29
Hardoi : हरदोई में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली यूनिटी मार्च
Hardoi : हरदोई में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली यूनिटी मार्च

हरदोई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर हर विधानसभा क्षेत्र में सरदार पटेल यूनिटी मार्च का आयोजन हो रहा है। हरदोई विधानसभा क्षेत्र में राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती और भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरदार पटेल के चित्र पर माला चढ़ाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया।

पदयात्रा गांधी भवन से शुरू होकर बड़ा चौराहा, अमर जवान चौराहा, नघेटा रोड से गुजरी और बीवीबी इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी सदर ने पदयात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए अधिकारियों और वॉलंटियर्स को निर्देश दिए तथा सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।जिला युवा अधिकारी माय भारत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पदयात्रा में माय भारत वॉलंटियर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अश्वनी कुमार मिश्र के साथ नमामि गंगे के स्पेयरहेड सदस्यों और गंगा दूतों ने भी सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगाए।

प्रतिभागियों को सरदार पटेल के जीवन और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, माय भारत वॉलंटियर्स और गंगा दूतों ने वंदे मातरम तथा सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगाए।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने की तीन जिलों की पुलिस समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow