Hardoi : हरदोई में पंचायत एडवॉन्समेन्ट इंडेक्स डेटा फीडिंग में लापरवाही पर चेतावनी, 'नो वर्क, नो पे' के आधार पर रोका
पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पीएआई संस्करण 1.0 और 2.0 के तहत ग्राम पंचायतों का डेटा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर
हरदोई : जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने अहिरोरी ब्लॉक के 10 ग्राम विकास अधिकारियों और पंचायत सहायकों को पंचायत एडवॉन्समेन्ट इंडेक्स (पीएआई) पोर्टल पर डेटा फीडिंग में लापरवाही के लिए कठोर चेतावनी जारी की है। इनमें अजय कुमार वर्मा, ज्ञान सिंह, जागेश्वर प्रसाद, कृपाल सिंह, नीरज कुमार, पवन कुमार वर्मा, राम दुलार यादव, रितु कुशवाहा, संतोष कुमार और उज्ज्वल यादव शामिल हैं।
पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पीएआई संस्करण 1.0 और 2.0 के तहत ग्राम पंचायतों का डेटा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फीड करना अनिवार्य है। इसके लिए 1 सितंबर 2025 को रोस्टर जारी किया गया था, लेकिन 18 दिन बीतने के बाद भी इन अधिकारियों ने कोई डेटा फीड नहीं किया। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने 1 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
अधिकारियों को 19 सितंबर 2025 तक अपनी तैनाती वाली ग्राम पंचायतों का डेटा फीड करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर "नो वर्क, नो पे" के आधार पर रोका गया वेतन स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इसे शासन की महत्वाकांक्षी योजना के प्रति लापरवाही और कर्तव्य निर्वहन में कमी बताया है।
Also Click : Shahjahanpur : जल शक्ति मंत्री का शाहजहांपुर दौरा, गर्रा नदी परियोजना का निरीक्षण
What's Your Reaction?









