Hardoi : शहर में डॉक्टर के घर दिनदहाड़े 35 लाख की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
सूचना पर कोतवाली शहर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए, जबकि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जां
हरदोई : कोतवाली शहर क्षेत्र के सराय थोक पूर्वी मोहल्ले में डॉक्टर राहुल शुक्ला के घर दिनदहाड़े चोरों ने 35 लाख रुपये के जेवरात और कीमती सामान चुरा लिए। घटना उस समय हुई जब डॉक्टर राहुल शुक्ला अपने कॉलेज गए थे और उनकी पत्नी अंजू तिवारी डॉक्टर को दिखाने बाहर गई थीं।
चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर अलमारी और बक्सों को खंगाला, सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 35 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए, जिससे रिकॉर्डिंग गायब हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना पर कोतवाली शहर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए, जबकि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए पड़ोस और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने और चोरी का खुलासा करने का दावा किया है।
मोहल्ले के लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस चोरी पर नाराजगी जताई और क्षेत्र में गश्त व सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। पीड़िता अंजू तिवारी और परिवार ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की उम्मीद जताई।
Also Click : Shahjahanpur : जल शक्ति मंत्री का शाहजहांपुर दौरा, गर्रा नदी परियोजना का निरीक्षण
What's Your Reaction?











