Hardoi : शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए साण्डी में कार्यशाला का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने किया शुभारंभ

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्कू

By INA News Desk
Mar 24, 2026 - 23:10
30 Views
Hardoi : शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए साण्डी में कार्यशाला का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने किया शुभारंभ
Hardoi : शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए साण्डी में कार्यशाला का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने किया शुभारंभ

हरदोई के साण्डी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना था।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यशाला की शुरुआत की। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, स्कूलों के सुदृढ़ीकरण और बच्चों के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है।उन्होंने जोर देकर कहा कि स्कूलों में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, शौचालय और खेल सामग्री जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ मिड-डे मील, निशुल्क पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म जैसी योजनाओं का सही क्रियान्वयन बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करता है।उन्होंने ग्राम प्रधानों, प्रधानाध्यापकों और स्थानीय प्रतिनिधियों के आपसी तालमेल पर बल देते हुए कहा कि जब ये तीनों मिलकर कार्य करेंगे, तभी विद्यालय एक आदर्श शिक्षण केंद्र बन सकेंगे।उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि अपने क्षेत्र के हर बच्चे को स्कूल भेजें और शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अध्यापकों और अभिभावकों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।इस कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनोज दीक्षित और मंच संचालक अजीत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान और प्रतिभाशाली विद्यार्थी मौजूद रहे।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow