Hardoi : मिशन शक्ति 5.0- महिला हितैषी ग्राम पंचायतों पर कार्यशाला आयोजित
कार्यशाला में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि महिला हितैषी ग्राम पंचायत बनाना पंचायती राज विभाग की एक नई पहल है। इसका मुख्य लक्ष्य जिले में आदर्श ग्राम पंचायतें स्थापित करना, सुरक्षा
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला हितैषी ग्राम पंचायतों की महिला ग्राम प्रधानों के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला होटल पीआर लेकव्यू में आयोजित हुई। कार्यशाला का उद्घाटन जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह और महिला प्रधानों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।
कार्यशाला में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि महिला हितैषी ग्राम पंचायत बनाना पंचायती राज विभाग की एक नई पहल है। इसका मुख्य लक्ष्य जिले में आदर्श ग्राम पंचायतें स्थापित करना, सुरक्षा, समावेशिता और लिंग समानता को बढ़ावा देना, महिलाओं व लड़कियों को सशक्त बनाना तथा विकास की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदार बनाना है। इस पहल के तहत ग्राम पंचायतों को महिला केंद्रित शासन में अच्छी प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
जिला कंसल्टेंट ज्योतिष दिवाकर ने बताया कि ग्राम पंचायतों में महिला सभा का आयोजन जरूरी है। इसमें अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के तरीके भी सुझाए गए।
प्रशिक्षक के रूप में नंदनी गुप्ता, दिव्या गौड़ और लखनऊ से आई डीपीआरसी फैकल्टी रागिनी गिरी ने महिला सभा आयोजित करने, महिला व बालिका हितैषी पंचायत बनाने की रणनीति पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यशाला में जनपद के प्रत्येक विकास खंड से पांच महिला प्रधानों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Also Click : Ballia : मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया में अभियोजन विभाग की पहल
What's Your Reaction?











