Hardoi : सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
मामले में थाना पचदेवरा में मु0अ0सं0 178/25 धारा 353(1) बीएनएस व धारा 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते
हरदोई। थाना पचदेवरा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान सुधीर पुत्र हरिसरन निवासी ग्राम कुरसी थाना पचदेवरा के रूप में हुई है।
मामले में थाना पचदेवरा में मु0अ0सं0 178/25 धारा 353(1) बीएनएस व धारा 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार कोटारिया एवं कांस्टेबल रोशन यादव थाना पचदेवरा थे।
Also Click : Hardoi : हरदोई में अग्रवाल धर्मशाला में भव्य डांडिया नाइट महोत्सव का आयोजन
What's Your Reaction?











