Hardoi : हरदोई में अग्रवाल धर्मशाला में भव्य डांडिया नाइट महोत्सव का आयोजन

कार्यक्रम में ग्लेस एंथोनी और गीता शुक्ला ने जज की भूमिका निभाई। उनके द्वारा निर्धारित पुरस्कार वितरण में प्रिया सिंह को डांडिया क्वीन और आभाष मित्र मंडली को डांडिया किं

Oct 2, 2025 - 11:42
 0  87
Hardoi : हरदोई में अग्रवाल धर्मशाला में भव्य डांडिया नाइट महोत्सव का आयोजन
Hardoi : हरदोई में अग्रवाल धर्मशाला में भव्य डांडिया नाइट महोत्सव का आयोजन

हरदोई में कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में भव्य डांडिया नाइट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, अपर जिला जज श्रद्धा तिवारी, सीओ सिटी की पत्नी मान्या मिश्रा और संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी ने संयुक्त रूप से किया।महोत्सव में मुंबई से आए इंडियन आइडल फेम सिंगर जतिन अग्नि ने अपनी शानदार गायन प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गानों की धुन पर उपस्थित सभी लोगों ने उत्साह के साथ डांडिया और गरबा नृत्य किया। इसके साथ ही मुंबई के मशहूर मिमिक्री कलाकार अखिल आर जे ने विभिन्न कलाकारों की आवाजों की शानदार नकल प्रस्तुत की, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।कार्यक्रम में ग्लेस एंथोनी और गीता शुक्ला ने जज की भूमिका निभाई। उनके द्वारा निर्धारित पुरस्कार वितरण में प्रिया सिंह को डांडिया क्वीन और आभाष मित्र मंडली को डांडिया किंग का खिताब मिला। बेस्ट कपल का पुरस्कार काजल सिंह को, बेस्ट गर्ल डांस का पुरस्कार अंशी गुप्ता और गौरांशिका श्रीवास्तव को, जबकि बेस्ट ग्रुप डांस का पुरस्कार द फ्यूजन डांस एकेडमी को दिया गया।लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार कसक गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार कुंज गुप्ता और तृतीय पुरस्कार सीमू श्रीवास्तव ने जीता। बच्चों की श्रेणी में बेस्ट डांस का पुरस्कार अध्या गुप्ता को मिला। सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी ने सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली संस्थाओं और पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का ब्रोच देकर स्वागत किया गया। मंच संचालन साईं म्यूजिकल ग्रुप के सुनील त्रिवेदी और स्मृति मिश्रा ने किया।इस अवसर पर कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के सहयोगी सदस्यों में आभाष कुमार, सुमित श्रीवास्तव, प्रशांत गुप्ता, नितिन, अमित कुमार, अवधेश वर्मा, गौरव ठाकुर, काजल गुप्ता, चेतना महेश्वरी, अपूर्व महेश्वरी, पूजा जैन और कमला गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सामुदायिक सहभागिता का भी शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।

Also Click : Special : जब प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने कार के लिए लिया था लोन.... जानिए उनकी मौत के रहस्य के बारे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow