Hathras : कपूरा गांव में मां काली की भव्य शोभायात्रा निकली, पूरा गांव भक्ति में डूबा

यात्रा के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ और प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे की भा

By INA News Desk
Mar 21, 2026 - 23:02
165 Views
Hathras : कपूरा गांव में मां काली की भव्य शोभायात्रा निकली, पूरा गांव भक्ति में डूबा
फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ करती जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय

हाथरस। क्षेत्र के गांव कपूरा में ग्रामवासियों के सहयोग से मां काली की भव्य शोभायात्रा बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। मां काली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे थे। ग्रामवासियों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।

यात्रा के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ और प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत करते हैं तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा। इस दौरान विकास भारद्वाज, योगेश शर्मा, खजान सिंह, राजेंद्र शर्मा, सुखराम शर्मा, हरनारायण बघेल, रूपकिशोर प्रधान, बिजेंद्र बघेल, कालीचरण शर्मा, पिंकी प्रधान, शिवकुमार और विनय शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement