हाथरस में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान, कार्यकर्ताओं को मिले अहम निर्देश
हाथरस में कांग्रेस की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन हुआ। ब्रज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जुटने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। हाथरस में आयोजित जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज जोन प्रभारी पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने और जनता के बीच रहकर उनकी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए कुणाल चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उन्हें लगातार जनता के बीच उपस्थित रहकर उनके मुद्दों को प्रखरता से उठाना होगा। जब संगठन के जमीनी कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में साथ खड़े होंगे, तभी पार्टी का जनाधार मजबूत होगा। उन्होंने प्रत्येक ग्राम और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने बैठक में कहा कि जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर समर्पित और मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम गठित की जाएगी, जिससे जनसरोकार से जुड़े मामलों पर प्रभावी ढंग से आवाज उठाई जा सके। वहीं शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ने वार्ड स्तर पर समितियों को सक्रिय कर जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने की रणनीति साझा की। इस संगठनात्मक बैठक में जिला एवं शहर कांग्रेस के अनेक प्रमुख पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Click : Sandila: सण्डीला में गूंजा नारा-ए-तकबीर, अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
What's Your Reaction?







