Hathras Crime News: डेटा और गूगल मैप हॉटस्पॉट से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
एसओजी टीम और कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यूपी-112 के डेटा विश्लेषण और गूगल मैप के जरिए हॉटस्पॉट
हाथरस। एसओजी टीम और कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यूपी-112 के डेटा विश्लेषण और गूगल मैप के जरिए हॉटस्पॉट मैपिंग कर अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से चोरी की 11 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार पिछले तीन-चार महीनों से जिले में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने यूपी-112 से वाहन चोरी से संबंधित डेटा जुटाकर उसका विश्लेषण किया और अधिक चोरी वाले स्थानों को गूगल मैप पर चिन्हित कर हॉटस्पॉट तैयार किए। इन स्थानों पर निगरानी और चेकिंग बढ़ाने के बाद किला खाई गौशाला के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें किला खाई क्षेत्र में छिपाने तथा बाद में वाहनों को खोलकर उनके पुर्जे कबाड़ में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक बिक्री से प्राप्त रकम का इस्तेमाल आरोपी निजी और घरेलू खर्चों में करते थे।गिरफ्तार आरोपियों में शिवम माहौर निवासी लाल डिग्गी सादाव, अंकित पुत्र चन्द्रपाल कुशवाहा निवासी ऊंटगाड़ी, संकेत वाल्मीकि निवासी कर्र और हुसैन अल्वी निवासी तरफरा शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम सहित पुलिस व एसओजी टीम शामिल रही।
What's Your Reaction?







