Hathras: वाहन चोरी और दुकान में सेंधमारी के दो आरोपी गिरफ्तार

थाना हसायन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक, पांच किलो का एलपीजी

Aug 29, 2026 - 21:26
10 Views
Hathras: वाहन चोरी और दुकान में सेंधमारी के दो आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी 

हाथरस। थाना हसायन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक, पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर और दुकान से चोरी किया गया पान मसाला, सुपारी, तंबाकू व सिगरेट बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को खिटौली गांव के कट के पास चेकिंग के दौरान अनुराग पुत्र मलखान निवासी खिटौली और कन्हैया पुत्र हरिपाल निवासी मथुरापुर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या यूपी 86 एएस 6976, पांच किलो का गैस सिलेंडर तथा अन्य सामान बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपियों ने 21 अगस्त की रात रति के नगला स्टेशन जाने वाली सड़क के पास खोखे का ताला तोड़कर सामान चोरी करने तथा मथुरापुर से बाइक चोरी कर उसे बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा एवं थाना हसायन पुलिस टीम ने की।

Also Read- Black Dollar Scam: केमिकल से नोट बदलने और पैसा डबल करने का खेल, खंडाला के रिसॉर्ट से 4 करोड़ नकदी समेत 7 दबोचे गए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow