हाथरस की आठ बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन के लिए हुआ चुनाव
हाथरस में जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया के तहत आठ बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों का चुनाव हुआ। चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगी।
हाथरस: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश तथा राज्य फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के निर्देशन में प्रशिक्षक वर्षा रानी द्वारा खिलाड़ियों के कौशल का परीक्षण कर अंतिम चयन किया गया।
इस चयन प्रक्रिया में आठ प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिनमें डॉली धनगर, लवली धनगर, रचना, काजल उपाध्याय, श्वेता कुमारी, राधा, तनिष्का और साधना सिंह शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी अब महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन और ट्रायल में सहभागिता करेंगी।
अमेठी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले होने वाले इस मंडल स्तरीय ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। जिला खेल विभाग ने सभी चयनित बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है।
Also Click : यूपी में छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित, नोडल अधिकारी किए जाएंगे तैनात
What's Your Reaction?




