IGRS रैंकिंग में सीतापुर पुलिस का कमाल, 125 में से 125 अंक हासिल कर प्रदेश में पाई पहली रैंक

सीतापुर पुलिस ने IGRS रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के सभी 28 थानों ने भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

Aug 4, 2026 - 22:26
 0  9
IGRS रैंकिंग में सीतापुर पुलिस का कमाल, 125 में से 125 अंक हासिल कर प्रदेश में पाई पहली रैंक

सीतापुर: जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सीतापुर पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। आबंटित मू्ल्यांकन में पुलिस विभाग को 125 में से पूरे 125 अंक प्राप्त हुए हैं, जो जिले में प्रभावी पुलिसिंग और बेहतर जनसेवा का प्रमाण प्रस्तुत करते हैं।

इस प्रक्रिया में जिले के सभी 28 थाना क्षेत्रों ने शत-प्रतिशत प्रदर्शन किया। इसमें मिश्रिख और नैमिषारण्य थानों ने भी 100 में से 100 अंक हासिल किए। समीक्षा के दौरान सामने आई कुल 7,385 शिकायतों में से 6,879 शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया, जिससे जिले का 93.15 प्रतिशत संतोषजनक फीडबैक दर्ज हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) व नोडल अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह की देखरेख में जिले को यह मुकाम मिला है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ अधिकारियों ने आईजीआरएस सेल प्रभारी राय सिंह, उनकी टीम, समस्त क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Also Click : यूपी में छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित, नोडल अधिकारी किए जाएंगे तैनात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow