हाथरस के कमला बाजार में दीवार काटकर दुकान से लाखों की चोरी, पांच नामजद

हाथरस के कमला बाजार में दीवार काटकर लाखों का सामान चोरी करने के आरोप में पांच नामजद। पारिवारिक विवाद के बाद बाजार में हुआ हंगामा, पुलिस जांच में जुटी।

By INA News Desk
Oct 22, 2026 - 22:08
5 Views
हाथरस के कमला बाजार में दीवार काटकर दुकान से लाखों की चोरी, पांच नामजद
Advertisement
Advertisement

हाथरस के व्यस्ततम व्यापारिक केंद्र कमला बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में दीवार काटकर लाखों रुपये के कीमती सामान की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर दो पक्षों के बीच उपजे विवाद और महिलाओं के आमने-सामने आ जाने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली सदर में एक पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बसंत बाग निवासी पूजा गोयल पत्नी निहार गोयल ने बताया कि मेफेयर होटल के सामने 'अग्रवाल पर्स एण्ड बैग हाउस' नाम से उनकी दुकान है, जिसका वह नियमित संचालन करती हैं। बीते 18 अक्टूबर की सुबह जब वह अपने पति और कर्मचारियों के साथ दुकान खोलने पहुंचीं, तो भीतर का नजारा देख दंग रह गईं। दुकान का अधिकांश कीमती माल गायब था। पीड़िता के अनुसार दुकान के निकट स्थित 'गोयल फैशन शॉप' की दिशा से दीवार में कूमल लगाकर सेंधमारी के स्पष्ट निशान मौजूद थे। दुकान से रेडीमेड परिधान, पर्स, स्कूल बैग, अटैची, ब्रीफकेस, स्कूल यूनिफॉर्म और जूते सहित लाखों रुपये का व्यावसायिक सामान गायब मिला, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले में सचिन अग्रवाल, भारती अग्रवाल, प्रांशु अग्रवाल, रितिका वर्मा और राजकुमार अग्रवाल निवासीगण खातीखाना के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्रारंभिक जांच में पूरा प्रकरण दो सगे भाइयों के बीच चल रहे संपत्ति और दुकान विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। विवाद के चलते मंगलवार रात बाजार में भारी तनाव और हंगामे की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) हिमांशु माथुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कानून-व्यवस्था को संभाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुकान में सेंधमारी और सामान गायब होने के मामले की गहनता से तकनीकी व विधिक जांच की जा रही है, जिसके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement