Hathras : जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने लिया शपथग्रहण, न्यायिक अधिकारियों ने किया सम्मान
जिला बार एसोसिएशन हाथरस की नई चुनी हुई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह दाऊजी महाराज प्रांगण में हुआ। इस दौरान अध्यक्ष दिनेश बंसल, महासचिव विनोद कुमार शर्मा उर्फ बन्टी, व
हाथरस। जिला बार एसोसिएशन हाथरस की नई चुनी हुई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह दाऊजी महाराज प्रांगण में हुआ। इस दौरान अध्यक्ष दिनेश बंसल, महासचिव विनोद कुमार शर्मा उर्फ बन्टी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद बघेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय ममता कौशिक, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार प्रेमी, सहसचिव प्रथम प्रियंका पुंडीर, सहसचिव द्वितीय भूपेंद्र प्रताप सिंह जादौन, सहसचिव तृतीय दीपक कुमार लवानिया और लेखापाल प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू चौधरी को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में जिला जज, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बाबूराम, अपर जिला जज महेंद्र श्रीवास्तव, संगीता शर्मा, माधवी सिंह, हर्ष अग्रवाल, चित्रा शर्मा, निर्भय नारायण, सीजेएम जयहिंद, सिविल जज अनुष्का चौधरी, खुशबू चंद्रा, आकांक्षा गर्ग, श्रुति त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चंद्र, बार के पूर्व अध्यक्ष चौ. बीरेन्द्र सिंह, पूर्व महासचिव मनीष कौशल समेत कई वकील मौजूद रहे।
वेद मंत्रोच्चार और कविता पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। चुनाव समिति ने सभी नई चुने हुए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए। नई कार्यकारिणी ने न्यायिक अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह और दुपट्टा देकर सम्मानित किया। वकीलों ने बार और बेंच के बीच तालमेल बनाए रखने पर बल दिया। कार्यक्रम में सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी नई अध्यक्ष और महासचिव का स्वागत किया।
What's Your Reaction?











