Hathras : पालिका अध्यक्ष ने महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, डॉक्टरों की कमी और अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
खास तौर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया डॉक्टर की कमी पर उन्होंने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि महिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण केंद्र में डॉक्टरों की कमी
हाथरस। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बागला महिला चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी, स्टाफ की कमी और जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की कमी दिखी।
खास तौर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया डॉक्टर की कमी पर उन्होंने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि महिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण केंद्र में डॉक्टरों की कमी से मरीजों का इलाज और उनकी सुरक्षा पर बुरा असर पड़ता है।
निरीक्षण के बाद श्वेता चौधरी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की और सभी कमियों को जल्द दूर करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि अस्पताल की सभी समस्याओं को जल्दी से जल्दी ठीक किया जाए ताकि महिलाओं और प्रसूता माताओं को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी रुकावट के मिल सकें। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं देना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
What's Your Reaction?