Hathras News: पूर्व पालिकाध्यक्ष ने बताये सरकार के आठ साल के काम

उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से गरीब, श्रमिक, किसान, युवा, महिला सभी खुश हैं उन्होंने जनता की तरफ से योगी को धन्यवाद दिया और उनकी दीर्घायु की कामना ...

Mar 31, 2025 - 23:32
 0  23
Hathras News: पूर्व पालिकाध्यक्ष ने बताये सरकार के आठ साल के काम
पत्रक बांटते पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा

By INA News Hathras.

हाथरस: पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि यूपी में मुख्यमन्त्री योगी अदित्यनाथ के आठ साल पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा व सभी कार्यकर्ता उत्सव के रूप में मना रहे हैं, इन आठ वर्षों में यूपी में न कर्फ्यू ना दंगादृ सब कुछ चंगा ही चंगा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से गरीब, श्रमिक, किसान, युवा, महिला सभी खुश हैं उन्होंने जनता की तरफ से योगी को धन्यवाद दिया और उनकी दीर्घायु की कामना की। पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि यूपी में योगी सरकार ने अपने आठ वर्ष पूर्ण किए हैं, जिसका रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा जा रहा है।

Also Read: Hathras News: शीतल पेयजल बाँट कर मनाया वैदिक हिंदू नववर्ष

इसी श्रृंखला में सोमवार को नगर पालिका परिषद हाथरस के सीअल शक्ति केंद्र पर जाकर आठ वर्षों में सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।

इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा के साथ-साथ भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, नगर महामंत्री दिनेश शर्मा, मोहन पंडित, दिल्ली वाला मोहल्ला शक्ति केंद्र अध्यक्ष गौरव कांत शर्मा, सीएल शक्ति केंद्र अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, विमल दीक्षित, मुरारी लाल कुशवाहा, सत्यवीर, श्याम सुंदर कुशवाहा, पूर्व सभासद उमेश कुमारी, अमित यादव आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow