Hathras News: जनपद में सरकारी गेहूँ खरीद की हुई शुरूआत, DM ने कुल 64 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये

जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, हाथरस द्वारा क्रय संस्था खाद्य विभाग द्वारा संचालित हाथरस एवं सादाबाद मण्डी स्थित गेहूँ क्रय केन्द्रों...

Apr 2, 2025 - 00:07
 0  37
Hathras News: जनपद में सरकारी गेहूँ खरीद की हुई शुरूआत, DM ने कुल 64 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये

हाथरस: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने गेंहू खरीद के लिए खाद्य विभाग के सात भारतीय खाद्य निगम के तीन तथा क्रय संस्था पी0सी0एफ0 के 54 कुल 64 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये हैं। एक अप्रेल से जनपद में कतिपय गेहूँ क्रय केन्द्रों पर सरकारी गेहूँ खरीद प्रारम्भ हो गयी है।

जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, हाथरस द्वारा क्रय संस्था खाद्य विभाग द्वारा संचालित हाथरस एवं सादाबाद मण्डी स्थित गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय गेहूँ क्रय केन्द्र सादाबाद मण्डी प्रथम पर कृषक कृपाल सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम नगला चाँद, कुरसंडा, सादाबाद तथा गेहूँ क्रय केन्द्र सादाबाद मण्डी द्वितीय पर कृषक कृष्णवीर सिंह पुत्र मान सिंह निवासी-नगला धान, कुरसंडा, सादाबाद के गेहूँ की तौल की जा रही थी।

Also Read: Hathras News: फसल में समस्या तो फोन करों 48 घण्टे में मिलेगा सुझाव, कृषि विभाग ने जारी किया समस्या के लिए फोन नम्बर

इसी प्रकार हाथरस मण्डी स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र हाथरस मण्डी प्रथम पर कृषक रामकुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी-जगीपुर, हाथरस तथा गेहूँ क्रय केन्द्र हाथरस मण्डी द्वितीय पर कृषक चन्द्रपाल सिंह पुत्र लालाराम निवासी-जगीपुर, हाथरस से खरीद की गयी। सरकारी गेहूँ खरीद दिनांक 15 जून, 2025 तक जारी रहेगी।

कृषकों को अधिक से अधिक लाभान्वित कराये जाने की मंशा से शासन द्वारा गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 - प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। गेहूँ विक्रय हेतु कृषकों द्वारा खाद्य विभाग के पोर्टल पर पूर्व से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा तथा पंजीकृत कृषकों से ही गेहूँ क्रय किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow