Hathras News: बिसावर में पीड़ित परिवार से मिलीं महिला आयोग सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष, 7 वर्ष की बच्ची के साथ हुयी थी दुष्कर्म की घटना

मामले में आज राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए आरोपी को फांसी की सजा दिलाने का आश्वासन दि...

Mar 17, 2025 - 21:00
 0  63
Hathras News: बिसावर में पीड़ित परिवार से मिलीं महिला आयोग सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष, 7 वर्ष की बच्ची के साथ हुयी थी दुष्कर्म की घटना

By INA News Hathras.

सादाबाद: तहसील के कस्बा बिसावर में एक 7 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद दिसावर में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं और पीड़ित परिवार को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही व न्याय दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं। वही कस्बा में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाये जाने की मांग की और धरना भी दिया।

उक्त मामले में आज राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए आरोपी को फांसी की सजा दिलाने का आश्वासन दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने कहा कि वह पीड़िता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएंगी।

Also Read: जानिए केतु दोष निवारण का सरल और प्रभावशाली उपाय, पढ़िए अपना पूरा राशिफल

साथ ही बच्ची का बेहतर इलाज भी कराया जाएगा। घटना के विरोध में सुबह से ही गांव की महिलाएं धरने पर बैठ गईं। उन्होंने बाजार भी बंद करवा दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण को पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बाजार बंद की सूचना पाकर मौके पर एएसपी अशोक कुमार सिंह, सादाबाद पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर और कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह राघव भी पहुंच गये। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त करवाया।

महिला आयोग सदस्य के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल दीं।पीड़ित बच्ची के परिवार से मिलने के लिए आज जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारामवीर उपाध्याय ने बिसावर पहुंचकर पीड़ित परिवारीजनों से मुलाक़ात कर उन्हें हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों से प्रभावी कार्यवाही हेतु फ़ोन पर वार्ता की। साथ ही पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow