Hathras : भीषण गर्मी में राहगीरों और मजदूरों को मिली राहत- सामाजिक संस्था ने बांटा मैंगो शेक, सेवा को बताया संस्कृति का हिस्सा

सड़क किनारे स्टॉल लगाकर कार्यकर्ताओं ने वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रोक-रोककर पूरे सम्मान के साथ ठंडा मैंगो शेक पिलाया। तपती धूप और लू के थपेड़ों के बीच ठंडी राहत पाकर राहगीरों और मजदूरों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने इस मानवीय प्रयास

May 19, 2026 - 23:38
23 Views
Hathras : भीषण गर्मी में राहगीरों और मजदूरों को मिली राहत- सामाजिक संस्था ने बांटा मैंगो शेक, सेवा को बताया संस्कृति का हिस्सा
भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के सदस्य मैंगो शेक बांटते हुए

हाथरस के सासनी-नानऊ मार्ग पर स्थित भूतपुरा गांव में तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को राहत देने के लिए एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। एचएल ग्लोबल पब्लिक स्कूल के पास स्थित एक भट्टे पर भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन की ओर से राहगीरों, स्कूली बच्चों और ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों को ठंडा और मीठा मैंगो शेक बांटा गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर इस शिविर की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के समाज की सेवा करना हमारी भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपरा का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस तरह के कामों से समाज में आपसी तालमेल, भाईचारा और सद्भावना का एक अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि संस्था आगे भी इस प्रकार के जनसेवा के कार्य लगातार करती रहेगी।

सड़क किनारे स्टॉल लगाकर कार्यकर्ताओं ने वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रोक-रोककर पूरे सम्मान के साथ ठंडा मैंगो शेक पिलाया। तपती धूप और लू के थपेड़ों के बीच ठंडी राहत पाकर राहगीरों और मजदूरों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने इस मानवीय प्रयास की जमकर तारीफ की। इस पूरे आयोजन के दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं में सेवा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। सेवा शिविर को सफल बनाने में राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण प्रसाद गोला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रेमलता, हाथरस जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गौड़ और हाथरस जिला उपाध्यक्ष दानवीर सिंह आर्य ने मुख्य भूमिका निभाई। इनके साथ ही मौके पर यश मिश्रा, सुनील कुमार, राहुल कुमार शर्मा, सतीश चन्द्र, भारती तिवारी, निशा, नितिन कुमार, शीतल शर्मा, शोभन कुशवाहा, पुष्पेन्द्र कुमार और देवेन्द्र कुमार सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Deoband : देवबंद में बिजली संकट- भीषण गर्मी में 17 घंटे तक आपूर्ति ठप, अधिकारियों की अनदेखी से जनता बेहाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow