Hathras News: थाना समाधान दिवस में DM सत्यप्रकाश पटेल और SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सुनीं फरियादें, 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना हाथरस गेट पहुंचकर फरियादियों
हाथरस। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना हाथरस गेट पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने थाना समाधान पंजिका का भी अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेषकर भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे तथा शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए।
दोनों पक्षों की मौजूदगी में नियमानुसार सुलह-समझौते के आधार पर समस्या का समाधान कराने पर भी जोर दिया।उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई वाले मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। शिकायतकर्ता को प्रभावी राहत मिले और निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?