Hathras News: दाऊजी मेला परिसर में लगी सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी
हाथरस। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकन्द्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह आचार्य, जिला उपाध्यक्ष रजत चौधरी और जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी सराहना की।सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के 25 वर्षों के दौरान जनकल्याण, सुशासन और विकास से जुड़े कार्यों तथा उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही नागरिकों को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है।विधायक अंजुला सिंह माहौर और वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि प्रदर्शनी में युवा, महिला, किसान और वंचित वर्ग के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से सरल ढंग से प्रस्तुत किया गया है। जनप्रतिनिधियों ने जनपदवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि 22 सितंबर से लगी प्रदर्शनी का आमजन अवलोकन कर रहे हैं और प्रचार साहित्य भी वितरित किया जा रहा है।
Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प
What's Your Reaction?