Hathras : सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न, अशोक कुमार रावत बने अध्यक्ष और डॉ. लोकेश शर्मा प्रबंधक
इसमें अध्यक्ष अशोक कुमार रावत, प्रबंधक डॉ. लोकेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, उप प्रबंधक जितेंद्र कुमार रावत और कोषाध्यक्ष रमाकांत शर्मा चुने गए। साथ ही प्रबं
हाथरस के सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का त्रिवार्षिक चुनाव विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। यह चुनाव पूरी तरह निर्विरोध रहा। चुनाव प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित विभागीय पर्यवेक्षक योगेश कुमार (प्रधानाध्यापक, राजकीय हाई स्कूल मौहरिया) और उपजिलाधिकारी सासनी द्वारा नामित प्रशासनिक पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार अग्निहोत्री (राजस्व निरीक्षक) की देखरेख में हुई। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कौशिक (पूर्व प्रधानाचार्य) की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
इसमें अध्यक्ष अशोक कुमार रावत, प्रबंधक डॉ. लोकेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, उप प्रबंधक जितेंद्र कुमार रावत और कोषाध्यक्ष रमाकांत शर्मा चुने गए। साथ ही प्रबंधकारिणी सदस्यों में बृजेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, अनिल दत्त रावत और संजीव रावत शामिल हुए। समिति के कुल 36 सदस्यों में से 22 सदस्य चुनाव के समय मौजूद थे। उपस्थित सदस्यों में प्रकाश चंद शर्मा, राजकुमार रावत, कृष्णकांत शर्मा, मनोज दत्त रावत, राजेंद्र प्रसाद गॉड, राजेश्वरी गोद, प्रभावती शर्मा, सर्वेश गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, ममता शर्मा और उमेश चंद्र उपाध्याय प्रमुख थे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने किया। इस मौके पर विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा, जिसमें अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, राम खिलाड़ी, राकेश कुमार, यश कुशवाहा और जितेंद्र कुशवाहा ने सहयोग दिया।
Also Click : Delhi : नई दिल्ली में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा, भगवान श्री कृष्ण क्षत्रिय थे, यादव नहीं
What's Your Reaction?









