Hathras : हाथरस में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए योगेंद्र शर्मा उर्फ योगा पंडित
बैठक सादाबाद गेट के पास स्टेट बैंक के सामने पंडित संजीव शर्मा के प्रतिष्ठान पर हुई। यहां अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगे गए। सुधीर पचौरी और सुभाष उपाध्याय के
हाथरस की ब्राह्मण महासभा की बैठक में योगेंद्र शर्मा उर्फ योगा पंडित को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोगों ने खुशी से उनका नाम स्वीकार किया और हर्षध्वनि की। अध्यक्ष चुने जाने के बाद योगा पंडित ने कहा कि इस साल भगवान परशुराम की शोभायात्रा बहुत खास होगी। साथ ही पूरे साल सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने समाज के सभी लोगों को एकजुट करने का संकल्प दोहराया।
बैठक सादाबाद गेट के पास स्टेट बैंक के सामने पंडित संजीव शर्मा के प्रतिष्ठान पर हुई। यहां अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगे गए। सुधीर पचौरी और सुभाष उपाध्याय के नाम पर भी चर्चा हुई लेकिन दोनों ने योगा पंडित का नाम ही प्रस्तावित किया। सभी की सहमति से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा ने की और संचालन श्यामसुंदर शर्मा बंटी तथा पंडित तरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
निर्वाचन के बाद योगा पंडित का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। फिर नगर में जुलूस निकाला गया। परंपरा के अनुसार बुर्जवाला कुआं पहुंचकर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जयकारों के साथ रामलीला मैदान स्थित भकाभैंडा मंदिर पहुंचे जहां मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना हुई और प्रसाद बांटा गया। अंत में योगा पंडित के प्रतिष्ठान पर हल्का भोजन कराकर कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस मौके पर पूर्व अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
Also Click : Hardoi : सेंट थेरेसा स्कूल में क्रिसमस मेले की जगमगाहट, सांसद अशोक रावत ने किया शुभारंभ
What's Your Reaction?











