Hathras : हाथरस के एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में मक्खन लाल गुप्त की 31वीं पुण्यतिथि भावपूर्ण ढंग से मनाई गई

उन्होंने बताया कि वर्ष 1944 में मेंडू रोड पर बीसी झूरिया हायर सेकेंडरी स्कूल, वर्ष 1948 में बारहसैनी (अक्रूर) इंटर कॉलेज तथा वर्ष 1952 में अपने पिता की स्मृति में श्री दौलतरा

By INA News Desk
Dec 25, 2025 - 23:23
24 Views
Hathras : हाथरस के एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में मक्खन लाल गुप्त की 31वीं पुण्यतिथि भावपूर्ण ढंग से मनाई गई
Hathras : हाथरस के एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में मक्खन लाल गुप्त की 31वीं पुण्यतिथि भावपूर्ण ढंग से मनाई गई

हाथरस के श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रमुख शिक्षाविद् स्वर्गीय मक्खन लाल गुप्त की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागला डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस.सी. शर्मा ने उन्हें शिक्षा क्षेत्र के अग्रणी व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि जब हाथरस में शिक्षण संस्थानों की कमी थी, तब मक्खन लाल गुप्त ने शिक्षा को रोजगार से जोड़कर इसके प्रसार में अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1944 में मेंडू रोड पर बीसी झूरिया हायर सेकेंडरी स्कूल, वर्ष 1948 में बारहसैनी (अक्रूर) इंटर कॉलेज तथा वर्ष 1952 में अपने पिता की स्मृति में श्री दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनकी स्मृति को जीवित रखने के लिए श्यामकुंज में मक्खन लाल दयावती पब्लिक इंटर कॉलेज की स्थापना उनके पुत्र स्वतंत्र कुमार गुप्त ने की, जो सीबीएसई नई दिल्ली से सीनियर सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध है और जनपद के प्रमुख विद्यालयों में गिना जाता है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में वंशिका, निकुंज, भूमि, आकृति, काजल, प्रविका, युविका, गुंजन, हिमांशु, तीर्थिका, सौम्या, राशि, आराध्या, कृष्णा, त्रियांशु, युक्ति, पूर्णिमा, पीयूष, आर्य, यशिका, प्रेरणा, तनिष्का, मानवी, कनिष्का, किंजल, तन्मय, अर्थव, वेदिका, देवांश, वाणी, निष्ठा, पूर्वी, वैदिक, अनन्या, प्रतिज्ञा, प्रिया, सोनाली, लक्षिका, रुद्रांश, तेजस समेत कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Also Click : Delhi : नई दिल्ली में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा, भगवान श्री कृष्ण क्षत्रिय थे, यादव नहीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow