Hathras : हाथरस के ग्राम कौमरी में मुंशी गजाधर सिंह की 130वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यपाल सिंह और भवर पाल सिंह ने विद्यालय के समग्र विकास के लिए पूर्व छात्रों की बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। मुंशी गजाधर सिंह के

By INA News Desk
Dec 25, 2025 - 23:21
25 Views
Hathras : हाथरस के ग्राम कौमरी में मुंशी गजाधर सिंह की 130वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
स्वतंत्रता सेनानी का 130वां जन्मदिन मनाता विद्यालय परिवार

हाथरस के ग्राम कौमरी में मुंशी गजाधर सिंह जनता इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी मुंशी गजाधर सिंह की 130वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके द्वारा स्थापित विद्यालय परिसर में लगी प्रतिमा पर अतिथियों, शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण से हुई। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में अंग्रेजी प्रवक्ता रविकांत श्रीवास्तव ने मुंशी गजाधर सिंह के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और विद्यालय स्थापना के प्रयासों पर विस्तार से जानकारी दी। पूर्व ग्राम प्रधान रूप किशोर सिंह ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यालय की स्थापना और विकास में उनकी भूमिका को याद किया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यपाल सिंह और भवर पाल सिंह ने विद्यालय के समग्र विकास के लिए पूर्व छात्रों की बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। मुंशी गजाधर सिंह के पौत्र दुष्यंत कुमार सिंह ने विद्यालय को राजनीति और अराजकता से दूर रखने की अपील की। संजीव कुमार ने शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक चुनौतियों से लड़ने की जरूरत पर जोर दिया।

विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक नीरज गोयल ने बताया कि ग्राम कौमरी जैसे पिछड़े इलाके में लड़कियों की शिक्षा के लिए विद्यालय स्थापित करना उस समय बहुत साहसिक कदम था। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की और अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर उनका गीत “आओ फिर से दिया जलाएं” गाकर श्रद्धांजलि दी।

महावीर सिंह, हरीश कुमार सैंगर, पुरुषोत्तम सिंह, नगेंद्र बहादुर और प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सैंगर ने भी अपने विचार रखे। सभा की अध्यक्षता हरिपाल सिंह ने की। कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य विजय बहादुर ने धन्यवाद दिया। संचालन प्रवक्ता सुभाष चंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम में चंद्रकला, सुरेंद्र कुमार सिंह, किशन पाल सिंह, बीरेश कुमार समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन की सफलता में विद्यालय के सभी अध्यापकों, लिपिक प्रभात पचौरी, राकेश कुमार और कर्मचारियों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

Also Click : Delhi : नई दिल्ली में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा, भगवान श्री कृष्ण क्षत्रिय थे, यादव नहीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow