Hathras: जनगणना 2027 में जाति की प्रविष्टि को लेकर अखिल भारतीय यादव महासभा ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जनगणना 2027 में जाति की प्रविष्टि को लेकर यादव समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा

Aug 24, 2026 - 12:42
7 Views
Hathras: जनगणना 2027 में जाति की प्रविष्टि को लेकर अखिल भारतीय यादव महासभा ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारी 

हाथरस। जनगणना 2027 में जाति की प्रविष्टि को लेकर यादव समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव थे। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी जाति यादव है तो जनगणना में जाति के कलम में स्पष्ट रूप से यादव ही दर्ज कराया जाए जिससे समाज के आंकड़ों में एकरूपता बनी रहे और यादव समाज की वास्तविक जनसंख्या का सही आकलन हो सके।

 कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव विधि प्रकोष्ठ ललित यादव एडवोकेट ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने की एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने किया।
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष हरपाल यादव, बंटी यादव, अंकुर यादव, शालू यादव, श्रीनिवास यादव, राम खिलाड़ी यादव, सुशील यादव, कान्हा यादव, बबलू यादव, सुखबीर सिंह यादव ,पप्पू यादव, रमेश यादव, सुनील यादव, रनवीर सिंह यादव दरोगा जी, सर्वेश यादव, बृजेश यादव, राहुल यादव एडवोकेट, वीरेश यादव ,श्रीनिवास यादव, होरी लाल यादव पूर्व प्रधान, राहुल यादव, सर्वेश कुमार, रिंकू यादव ,समीर यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Also Read- UP Politics News: मुख्यमंत्री ने कहा- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा, इनके पीडीए का पी पिछड़ा से पंडित हो गया और एक दिन पाकिस्तान कर देंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow