Hathras: श्रावण के अंतिम सोमवार को लेकर सुरक्षा सख्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

सावन मास के अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

Aug 24, 2026 - 12:30
7 Views
Hathras: श्रावण के अंतिम सोमवार को लेकर सुरक्षा सख्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गश्‍त करते पुलिस एवं शहर कोतवाल विपिन चौधरी

हाथरस। सावन मास के अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी ने रूट पर गश्त बढ़ा दी है। इसी क्रम में सासनी कोतवाल विपिन चैधरी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रविवार को निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा पहलों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चैराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। चैकिंग अभियान के दौरान एसएचओ विपिन चैधरी ने संदिग्ध और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को रोककर कड़ी जांच की। चालकों को सख्त हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना नंबर प्लेट या अधूरे कागजातों के साथ वाहन चलाने वालों पर तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अंतिम सोमवार पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Also Read- Gujarat Bus Robbery Accused Arrested: 45 साल बाद कासगंज से पकड़ा गया बस लूट का आरोपी, कबाड़ी बनकर छुपा था हबीब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow