Sambhal: ईद-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के रास्ते होंगे दुरुस्त? सपा ने एसडीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

आगामी ईद-मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन पर्व को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से बेहतर व्यवस्थाओं की मांग

Aug 24, 2026 - 12:48
11 Views
Sambhal: ईद-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के रास्ते होंगे दुरुस्त? सपा ने एसडीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
सईद अख्तर इसराइली, जिला सचिव समाजवादी पार्टी

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: आगामी ईद-मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन पर्व को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से बेहतर व्यवस्थाओं की मांग उठाई है। सपा जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा और सड़कों की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस शहर में निकाला जाता है, जबकि रक्षाबंधन भी महत्वपूर्ण त्योहार है। ऐसे में दोनों समुदायों के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए समय रहते व्यवस्थाएं पूरी कराई जानी चाहिए। सपा ने खास तौर पर जुलूस के मार्गों की खराब सड़कों और गड्ढों को भरने, सड़कों पर लटक रहे बिजली के तारों को दुरुस्त कराने तथा 24 घंटे बिजली-पानी और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की भी मांग की गई। सईद अख्तर इसराइली ने सड़कों की बदहाली पर तंज कसते हुए कहा कि हालात ऐसे हैं कि समझ नहीं आता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन ईद-मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराकर दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराएगा।

Also Read- UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर क्यों भड़के अखिलेश? मायावती के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow