जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एचसीएल बैठक, डोर टु डोर कचरा संग्रह और सफाई व्यवस्था पर जोर। 

Hardoi News: जिलाधिकारी ने कहा कि डोर टु डोर कचरा संग्रह के लिए योजना तैयार की जाये। एचसीएल की ओर से नगर पालिका हरदोई में सफाई की मॉनिटरिंग ...

By INA News Desk
Jul 15, 2025 - 20:09
56 Views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एचसीएल बैठक, डोर टु डोर कचरा संग्रह और सफाई व्यवस्था पर जोर। 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एचसीएल बैठक, डोर टु डोर कचरा संग्रह और सफाई व्यवस्था पर जोर। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में एचसीएल की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि डोर टु डोर कचरा संग्रह के लिए योजना तैयार की जाये। एचसीएल की ओर से नगर पालिका हरदोई में सफाई की मॉनिटरिंग में सहयोग किया जाये। कचरा संग्रह केंद्रों का उच्चीकरण किया जाये। कूड़े के स्रोत संग्रह पर जोर दिया जाये।

मुख्य मार्गो व बाजार क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। वेंडिंग जोन में डस्टबिन रखी जाएं। सांडी पक्षी विहार की झील में जल बनाये रखने पर कार्य किया जाये। सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- जिलाधिकारी के निर्देश: अवैध मदिरा पर अंकुश के लिए 15 से 24 जुलाई तक विशेष प्रवर्तन अभियान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement