Saharanpur: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर की मानवीय एवं संवेदनशील पहल, पुलिसकर्मियों की समस्याएँ सुनकर खड़े-खड़े स्वीकृत किए अवकाश। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसंपर्क कार्य पूर्ण कर पुलिस कार्यालय से प्रस्थान करने के दौरान तभी अचानक पुलिसकर्मि अवकाश प्रार्थना पत्र लेकर आ गये,जिन्हे देखकर वरिष्ठ

Oct 27, 2025 - 18:36
35 Views
Saharanpur: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर की मानवीय एवं संवेदनशील पहल, पुलिसकर्मियों की समस्याएँ सुनकर खड़े-खड़े स्वीकृत किए अवकाश। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर की मानवीय एवं संवेदनशील पहल, पुलिसकर्मियों की समस्याएँ सुनकर खड़े-खड़े स्वीकृत किए अवकाश। 

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसंपर्क कार्य पूर्ण कर पुलिस कार्यालय से प्रस्थान करने के दौरान तभी अचानक पुलिसकर्मि अवकाश प्रार्थना पत्र लेकर आ गये,जिन्हे देखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद रुककर खड़े होकर सभी पुलिसकर्मियों की समस्याएँ सुनीं तथा उनकी आवश्यकताओं एवं पारिवारिक परिस्थितियों को समझते हुए सभी के अवकाश तत्काल स्वीकृत किए।

यह कदम न केवल पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने वाला है, बल्कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर की कर्मचारी हितैषी और संवेदनशील कार्यशैली का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। इस प्रकार का व्यवहार पुलिस बल में आपसी संवाद, विश्वास एवं टीम भावना को मजबूत करता है और यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन समर्पण, अनुशासन और आत्मीयता के साथ करे।

Also Read- Lakhimpur Kheri: मुस्तफाबाद का नाम होगा ‘कबीरधाम’, सीएम योगी ने विपक्ष के 'सेक्युलरवाद' को बताया 'पाखंड'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow