Hardoi: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी सलमान मोहम्मद गिरफ्तार।
थाना संडीला क्षेत्र में एक युवती द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की तहरीर देने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,
रिपोर्ट- मुकेश सिंह
संडीला (हरदोई)। थाना संडीला क्षेत्र में एक युवती द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की तहरीर देने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी ने 26 अक्टूबर 2025 को थाना संडीला में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कस्बा संडीला निवासी सलमान मोहम्मद पुत्र रिजवान ने उससे शादी का झांसा देकर गलत कार्य किया। इस पर पुलिस ने मुकदमा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया।
थाना संडीला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद अभियुक्त सलमान मोहम्मद पुत्र रिजवान निवासी कस्बा व थाना संडीला जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह व उनेश कुमार शामिल रहे।फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
Also Read- Hardoi : थाना कोतवाली देहात में चोरी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, नगद बरामद
What's Your Reaction?











