मुझे लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, वो मुझे जाने से मारना चाहते हैं- रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia)
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) पिछले कुछ दिनों से अपने विवादित कमेंट की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स को...
By INA News.
हास्य, व्यंग्य या तंज़ करना अपने आप में एक कला मानी जाती है, जो समाज पर टिप्पणी करती है और सामाजिक की व्यवस्थाओं पर चोट भी करती है लेकिन यह चोट किस ढंग से और किन शब्दों में हो रही है, यह अहम होता है। साथ ही यह भी अहम होता है कि बात किस विषय पर हो रही है। यही वजह है कि जब-जब किसी हास्य-व्यंग्य करने वाले व्यक्ति पर उनके काम के कारण निशाना साधा जाता है, तो बात अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की उठती है। मगर बीते हफ़्ते, यह बात इस स्वतंत्रता से आगे बढ़कर विषय के चुनाव, भाषा के इस्तेमाल, और डिजिटल माध्यमों के ज़रिए समाज के अलग-अलग वर्गों पर पड़ रहे असर पर पहुँच गई।
एक ऐसे ही मामले के बारे में आपको बताते हैं विस्तार से... यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) पिछले कुछ दिनों से अपने विवादित कमेंट की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स को लेकर भद्दी टिप्पणी की थी, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कई राज्यों में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
इस मुद्दे को संसद तक में उठा दिया गया था। जहां लोग सोशल मीडिया के जरिए रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) और समय रैना के शो की आलोचना कर रहे हैं वहीं, इसी बीच कुछ सेलेब्स यूट्यूबर को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इन सभी चर्चाओं के बीच रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) के पिता भी हेडलाइन्स में आ गए हैं, जो कि आईवीएफ लैब चलाते हैं। गौतल इलाहाबादिया को मिरेकल मैन से जाना जाता है। समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में पैरेंट्स पर भट्टी टिप्पणी से जुड़े विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
हालांकि, इस दौरान रणवीर को दो समन भेजने के बाद भी उनकी कोई खबर नहीं मिल रही थी। उनका फोन भी स्विच ऑफ था और वो घर से बाहर थे। उनके गायब होने की खबरों के बीच अब रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सफाई दी है और बताया कि वो भाग नहीं रहे हैं और उन्हें को-ऑपरेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि उन्हें पुलिस और भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें जान से मारने और उनकी फैमिली को चोट पहुंचाने की धमकियां मिल रही हैं।
रणवीर ने अपने इंस्टा पोस्ट पर लिखा है, ''मैं और मेरी टीम पुलिस और दूसरी सभी अथॉरिटीज के साथ को-ऑपरेट कर रहे हैं। मैं उचित प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसीज की चांज में मदद करूंगा।'' उन्होंने आगे पैरेंट्स पर बोली गई उनकी बात पर भी अफसोस जताते हुए लिखा है, ''पैरेंट्स को लेकर की गई मेरी टिप्पणी बहुत ही असंवेदनशील और अपमानजनक था। ये मेरी मोरल रिस्पॉन्सिबिलिटी बनती है कि मैं सही करूं और मैं सच में इसके लिए माफी मांगता हूं।''
शो में एक कंटेस्टेंट की टांग खींचते हुए रणवीर ने पेरेंट्स की सेक्स लाइफ को लेकर एक सवाल पूछा था, जिसे सुनकर इंटरनेट पर बवाल मच गया। ये बवाल बढ़ते-बढ़ते इतना बढ़ गया कि जनता के साथ-साथ नेता-राजनेता और धार्मिक संगठन यूट्यूबर के विरोध में उतर आए। मामला संसद में चला गया और तो और रणवीर के नाम देश के अलग-अलग राज्यों में FIR भी दर्ज हो गई। अब मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
बताया जा रहा है कि अभी तक रणवीर इलाहबादिया ने अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं करवाई है। उनसे कम्यूनिकेशन भी नहीं हो पा रहा है। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, रणवीर के मुंबई स्थित घर पर ताला लटक रहा है। यूट्यूबर का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। यहां तक कि उनके वकील से भी बात नहीं हो पा रही है। इस बीच 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एडिटर प्रथम सागर, खार पुलिस स्टेशन में सवाल जवाब के लिए पहुंचे हैं। उधर रणवीर ने आगे उन्हें मिलने वाली धमकियों पर भी बात की है।
उन्होंने लिखा, ''मुझे लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वो मुझे जाने से मारना चाहते हैं और मेरे परिवार को भी नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। कुछ लोग मेरी मां के क्लीनिक में पेशेंट बनकर घुसे थे। मैं बहुत डरा हुआ हूं और मुझे नहीं पता है कि मैं क्या करूं।''
इसके बाद, रणवीर ने आखिर में ये भी लिखा है कि वो भाग नहीं रहे हैं। उन्हें पुलिस और भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। दूसरी तरफ विवादों के बीच रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) के पेरेंट्स मां स्वाति और पिता गौतम भी सुर्खियों में आ गए हैं। उनके पिता गौतम इलाहाबादिया आईवीएफ विशेषज्ञ हैं। रणवीर के पिता डॉक्टर्स के परिवार से आते हैं। उनकी वेबसाइट की मानें तो वो मिरेकल मैन के नाम से भी फेमस हैं। उन्हें भारत में पहली ट्रांस-एथनिक सरोगेसी और समलैंगिक जोड़े के लिए पहली प्रेग्नेंसी कराने के लिए भी जाना जाता है। गौतम को लेकर बताया जाता है कि वो भले ही डॉक्टर्स के परिवार से आते हैं लेकिन एक समय पर वो कलाकार बनना चाहते थे। लेकिन, बाद में अपनी बिल्डिंग के गैरेज में एक छोटा सा क्लिनिक और लैब शुरू किया। जहां वो सीमेम प्रोसेसिंग करते थे।
Also Read: Bijnor News: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, शादी में जा रहे ढाई साल के मासूम की मौत, दर्जनों घायल
बाद में रणवीर के पिता ने ‘रोटुंडा’ नाम से एक IVF सेंटर शुरू किया। उन्होंने इस पर कई किताबें और पेपर भी लिखे हैं। इसके लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा और यूट्यूबर आशीष चंचलानी की स्टेटमेंट मुंबई पुलिस रिकॉर्ड कर चुकी है। दोनों ने अपने बयानों में बताया कि समय रैना का शो स्क्रिप्टेड नहीं है। उन्हें अपने मन से कुछ भी बोलने की आजादी थी। शो के एपिसोड पर हुए विवाद के बाद इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रणवीर इलाहबादिया की इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग कम हो गई है। वो कई ब्रांड संग डील भी खो सकते हैं। तो वहीं अपूर्वा मखीजा को अगले महीने जयपुर में होने वाले IIFA से निकाल दिया गया है। अपूर्वा IIFA की ऑफिशियल एम्बेसडर थीं। लेकिन अब उनका नाम इस बड़े फंक्शन से हटा दिया गया है।
What's Your Reaction?











