सहारनपुर के बुनियादी ढांचे को मिलेगी रफ्तार, आईआईटी रुड़की और विकास प्राधिकरण के बीच एमओयू

सहारनपुर विकास प्राधिकरण और आईआईटी रुड़की के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। शहर के तकनीकी विकास, अनुसंधान और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर एक साथ काम होगा।

By INA News Desk
Sep 9, 2026 - 22:51
2 Views
सहारनपुर के बुनियादी ढांचे को मिलेगी रफ्तार, आईआईटी रुड़की और विकास प्राधिकरण के बीच एमओयू

सहारनपुर के सुनियोजित विकास के लिए शैक्षणिक व प्रशासनिक स्तर पर साझेदारी, शोध और आधुनिक तकनीक से सुधरेगा शहरी ढांचा

सहारनपुर। शहर के बुनियादी ढांचे और तकनीकी विकास को नए स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) और आईआईटी रुड़की के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मंडलायुक्त की मौजूदगी में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने दस्तावेज का आदान-प्रदान किया।

इस समझौते के माध्यम से शहरी विकास में आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और ज्ञान के लेन-देन को प्राथमिकता दी जाएगी। दोनों संस्थान मिलकर प्रयोगशालाओं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना पर काम करेंगे। इसके साथ ही सहारनपुर विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों को तकनीकी और प्रशासनिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। समझौते के तहत आईआईटी रुड़की के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप और वर्क स्टडी प्रोग्राम के रास्ते खुलेंगे, जिससे युवाओं को प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो सकेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राधिकरण उपाध्यक्ष सूरज पटेल ने बताया कि इस समझौते से जिले की विकास योजनाओं को वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण से पूरा करने में मदद मिलेगी। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से सहारनपुर को एक सुनियोजित और टिकाऊ शहरी मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रगति होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow