Hardoi News: लोकमाता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व से प्रेरणा मिलती है - शंकर लाल लोधी

पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि भारत के ...

By INA News Desk
May 31, 2025 - 17:41
61 Views
Hardoi News: लोकमाता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व से प्रेरणा मिलती है - शंकर लाल लोधी

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना
हरदोई। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि भारत के इतिहास में अहिल्याबाई मातृ शक्ति की एक विराट उदाहरण है। भारत के वैभवशाली इतिहास में ऐसी विभूतियों व्यक्तित्व और कृतित्व को जानबूझकर कांग्रेस पार्टी ने छिपाने का कार्य किया। वह नहीं चाहते थे कि गांधी नेहरू खानदान के अलावा भारत की जनता किसी का गुणगान करे। लोकमाता अहिल्याबाई कोई छोटा नाम नहीं है, इनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर बात करी जाए तो शब्द कम पद जायेंगे। भाजपा सरकार ने भारत की ऐसी महान विभूतियों को इतिहास से बाहर निकालकर उनके देशहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया। कहा कि अहिल्याबाई का शौर्यपूर्ण जीवन सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा का श्रोत है।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक योगदान अतुलनीय है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित ऑनलाइन ऐप के माध्यम से जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें उत्तीर्ण बच्चों को शील्ड, प्रमाणपत्र, एवं नगद पुरष्कार राशि जिलाप्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं नगर के प्रमुख व्यवसायी उमंग जैन ने प्रदान की। जूनियर वर्ग में तीसरा स्थान कार्तिकेय, दूसरा स्थान अदिति एवं प्रथम स्थान अंश अवस्थी ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में तीसरा स्थान राघव, दूसरा स्थान अलौकिक एवं पहला स्थान शिवा यादव ने प्राप्त किया।

Also Read- Hardoi News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 पर जागरूकता रैली और ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एसपी मौर्य, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, विनोद राठौर, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, जिला मंत्री अविनाश पांडे, बागीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, आई टी संयोजक सौरभ सिंह, सोशल मीडिया संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, महामंत्री रीना गुप्ता, निधि सिंह, सुहाना जैन, एनजीओ संयोजक महेंद्र सोनी, सह संयोजक मुकुल सिंह,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता, अनुराग श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow