संचारी रोग अभियान के अंतर्गत सभी गांव में एंटीलार्वा के छिड़काव एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश- डॉ प्रवीण कुमार दीक्षित
Hardoi News: ब्लॉक शाहाबाद कार्यालय पर खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें इसमें...
रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना
Hardoi News: ब्लॉक शाहाबाद कार्यालय पर खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें इसमें बीडीओ गौरव पुरोहित द्वारा समस्त सचिवों को संचारी रोग अभियान के अंतर्गत सभी गांव में एंटीलार्वा के छिड़काव एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए गए एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण दीक्षित द्वारा संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी गई एवं दिमागी बुखार से बचाव एवं डेंगू ,मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया आदि रोगों से बचाव हेतु चर्चा की गई।
एवं वी एच एस एन डी दिवस पर वी ए बी परिवारों के कन्वर्जन हेतु खण्ड विकास अधिकारी महोदय द्वारा समस्त सचिवों को संयोग करने हेतु बताया , इसमें प्रधान , कोटेदार ,आंगनवाड़ी , आशा , सहयोगी के माध्यम से अधिक से अधिक कन्वर्जन करने हेतु बताया गया।
तथा सैम बच्चों के चिन्नांकन एवं फॉलोअप हेतु आंगनबाड़ियों के लिए निर्देश दिए गए कि वह टीकाकरण सत्र पर वयस्क वजन मशीन ,बच्चों के वजन मशीन ,स्टैंडोमीटर, इन्फैंटोमीटर आदि लॉजिस्टिक उपलब्ध रखें तथा सैम बच्चों का फॉलोअप & चिन्हांकन अवश्य करें। बैठक में वी ए वी बच्चों की सूची भी शेयर की गई जिससे अधिक अधिक छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण हो सके।
बैठक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण दीक्षित, डिप्टी सीवीओ रघुवीर सिंह, एडीओ पंचायत जितेन्द्र कुमार , रजनीश कुमार एस टी ए बी, आलोक कुमार (शिक्षा विभाग), धीरेन्द्र मिश्रा(बीसी- आईसीडीएस विभाग), बी.एम.सी. अभय सिंह (यूनिसेफ) , फील्ड मॉनिटर प्रेम प्रकाश अग्निहोत्री (डब्ल्यू एच ओ), रूपेश वर्मा(ए आर ओ), समस्त सचिव उपस्थित रहे।
Also Read- रफ्तार का कहर-अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल।
What's Your Reaction?











