रफ्तार का कहर-अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल।

Hardoi News: रफ्तार का कहर आज थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया, जिससे बाइक सवार एक...

Jul 22, 2025 - 18:32
49 Views
रफ्तार का कहर-अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल।
रोते बिलखते परिजन, मृतक संजय की फाइल फोटो

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
हरपालपुर। रफ्तार का कहर आज थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया, जिससे बाइक सवार एक मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय पुत्र रामनिवास एवं सुमित पुत्र मिथलेश निवासीगण ग्राम ललुआमऊ थाना हरपालपुर आवश्यक कार्य हेतु अपने गांव से हरपालपुर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिसमें संजय की मौके पर ही मौत हो गई और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भेजा गया। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों द्वारा संजय को मृत घोषित कर दिया गया तथा संजय की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव को जिला अस्पताल भेजा जा रहा था।

आपको बता दें कि मृतक संजय की शादी साधना निवासी ग्राम गनियापुर थाना बिलग्राम से ढाई वर्ष पूर्व ही हुई थी तथा मृतक के 1 वर्ष का पुत्र अभय भी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था तथा उसकी पत्नी साधना आज सुबह ही अपने भाई के साथ मायके गई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Also Read- भारत में यूनानी चिकित्सा का दायरा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow