Hardoi News: अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध अम्बेडकर महोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन।
हरदोई में द बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा हरदोई द्वारा अम्बेडकर पार्क में अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध अम्बेडकर महोत्सव व प्रतिभा...
हरदोई में द बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा हरदोई द्वारा अम्बेडकर पार्क में अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध अम्बेडकर महोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम में प्रेमावती पीके वर्मा ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बौद्ध भिक्खुजन, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, आयोजक रनवीर सिंह, बुद्धिष्ट सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अजीत बिहारी बौद्ध, गुड्डी सिंह बौद्ध सहित कई गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi News: किसान मेले में विधायक ने बांटी दवाएं, बीज किट एवं उपकरण, किया किसानों से संवाद।
What's Your Reaction?









