Hardoi News: सवायजपुर विधानसभा में बूथ प्रभारियों व वरिष्ठ नेताओं का सम्मेलन। 

कटियारी डिग्री कॉलेज हरपालपुर में 6 जून 2025 को सवायजपुर विधानसभा के बूथ प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं का सम्मेलन समाजवादी पार्टी के पूर्व ...

Jun 6, 2025 - 19:11
40 Views
Hardoi News: सवायजपुर विधानसभा में बूथ प्रभारियों व वरिष्ठ नेताओं का सम्मेलन। 
हरदोई के कटियारी डिग्री कॉलेज हरपालपुर में 6 जून 2025 को सवायजपुर विधानसभा के बूथ प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं का सम्मेलन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग यादव ‘पम्मू’ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि वे गली-मोहल्ले से लेकर मतदान तक संघर्ष करने वाले असली हीरो हैं।

  • पीडीए को मजबूत करने पर जोर
पूर्व एमएलसी व पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) एकजुट हो रहा है, जिससे भाजपा की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से घर-घर जाकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और पीडीए समाज को सपा से जोड़ने का आह्वान किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि तीन चुनाव हारने के बावजूद बूथ अध्यक्षों ने हिम्मत नहीं हारी और वोट बढ़ाने का काम किया। उन्होंने नए जोश के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प जताया। कार्यक्रम में ऊषा वर्मा, अरुण मौर्य, जगमोहन राजपूत, रहमत अली मोनू, विजयबाबू बाजपेई सहित कई समाजवादी नेता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow