Madhya Pradesh News: पश्चिम वन मण्डल में फिर सामने आई अनियमितता- गवासेन रेंज में किचन शेड निर्माण के नाम पर काट दिया हराभरा सागौन का पेड़। 

वहीं जंगल मे  बिना अनुमति जेसीबी से खोद डाला डेम,डीएफओ  दे रहे जांच का हवाला मामले में लीपापोती की तैयारी....

Apr 2, 2025 - 14:43
55 Views
Madhya Pradesh News: पश्चिम वन मण्डल में फिर सामने आई अनियमितता- गवासेन रेंज में किचन शेड निर्माण के नाम पर काट दिया हराभरा सागौन का पेड़। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जंगल भगवान के ही भरोसे है इसका सीधा उदाहरण जिम्मेदार ही नजर आ रहे है जो अपने अधीनस्थों को बचाने के लिए 4 दिन पूर्व पहले संज्ञान में लाये गए मामले में जांच का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आए और अधिनस्थों पर कार्यवाही करने की बजाए जांच का हवाला देने में पीछे नही हट रहे है ताजा मामला है पश्चिम वन मंडल की गवासेन रेंज से सामने आया है।

जहाँ  कुरसना रेंज कार्यालय परिसर से लगे रेस्ट हाउस में भवन निर्माण के नाम पर 200 से अधिक की गोलाई का सागौन का हरा भरा पेड़ डिप्टी और नाकेदार ने मिलकर काट दिया और ठूठ भी उखाड़कर फेक दिया इस मामले में डीएफओ को अवगत करवाया गया पर जिम्मेदार पर कार्यवाही करने की बजाए डीएफओ अज्ञात के नाम से पीओआर किये जाने और  जांच चलने का हवाला देकर मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया वहीं दूसरा मामला  रेंज कार्यालय से सामने  आया है यहाँ महज 200 मीटर की दूरी पर जंगल मे डेम निर्माण का आया है यहाँ बिना अनुमति के जंगल मे डिप्टी रेंजर द्वारा जेसीबी से डेम की खुदाई करवा दी गई।

Also Read- Maharashtra News: मस्जिद पर हुए ब्लास्ट पर बोले पूर्व सांसद इम्तियाज जलील, आरोपियों पर लगाया जाए UAPA

 जिस पर सवाल करने पर डीएफओ जल गंगा संवर्धन के नाम पर अधिनस्थों को बचाने में लग गए और मीडिया को जल गंगा संवर्धन के तहत डेम की खुदाई की बात कहकर मामले में जांच किये जाने की बात कर रहे है अब सवाल यहाँ यह उठ रहा है कि रेंज कार्यालय से लगे रेस्ट हॉउस में ही पेड़ सुरक्षित नही है तो जंगल को क्या ही बचा पा रहे होंगे जिम्मेदार अधिकारी। 

अब देखना यह होगा कि  खबर प्रकाशित होने के बाद इन दोनों मामले में उच्चाधिकारियों  द्वारा जांच कर कोई कार्यवाही की जाती है या इसी तरह जंगल के रक्षको द्वारा जंगलों को नष्ट करने का काम जारी रहेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow