Hardoi: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने झड़ीशाह उर्स  मेले का निरीक्षण कर दिये सख्त निर्देश।

सण्डीला  नगरीय क्षेत्र में 24 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक लगने वाले ऐतिहासिक झाड़ीशाह बाबा के सालाना उर्स एवं मेला की तैयारियों व व्यवस्थाओं

By INA News Desk
Oct 21, 2025 - 20:19
179 Views
Hardoi: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने झड़ीशाह उर्स  मेले का निरीक्षण कर दिये सख्त निर्देश।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने झड़ीशाह उर्स  मेले का निरीक्षण कर दिये सख्त निर्देश।

मुकेश सिंह
संडीला / हरदोई। सण्डीला  नगरीय क्षेत्र में 24 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक लगने वाले ऐतिहासिक झाड़ीशाह बाबा के सालाना उर्स एवं मेला की तैयारियों व व्यवस्थाओं का निरीक्षण  जिलाधिकारी  ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया झाड़ीशाह मेला तैयारियों का निरीक्षण झा ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मेला कमेटी अध्यक्ष  मो0 शहनवाज आलम से मेले के संबंध में जानकारी ली साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण किया तथा निर्देश दिये कि बच्चों की सुरक्षा के तहत मेला में लगने वाले झूलों की टेस्टिंग पहले करा लें तथा दुकान लगाने वाले लोगों के नाम एवं मोबाइल नम्बर एक रजिस्टर पर लिखायें तथा दुकानदार  सामान की रेट लिस्ट लगाये। उन्होने कहा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 200 वालंटियर तैनात करें और आनी वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश एवं निकास द्वारा अलग-अलग बनवायें ताकि जाम की समस्या उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने ईओ अनिरुद्ध पटेल नगर पालिका परिषद सण्डीला को निर्देश दिये मेला में खास कर आने वाली महिलाओं व बच्चों के लिए मोबाइल शौचालय व्यवस्था कराये तथा पेयजल के साथ मेले में बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था भी करायें तथा भीड़ पर नजर रखने हेतु सीसी टीवी कैमरे लगवायें। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये मेला में विद्युत व्यवस्था सुचारू बनायें रखे। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सण्डीला नारायणी भाटिया तथा सीओ संतोष कुमार सिंह को निर्देश दिये की मेला में शांन्ति व्यवस्था बाने रखने के लिए निरन्तर भ्रमणशील रहें।

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सीओ एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि मेला में आराजक एवं शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल के साथ सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को तैनात करें तथा मेला में पिंक बूथ स्थापित किये गये है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार देवानन्द, प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल, तालिब आदि उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi: राजस्व कर्मी पुलिस के सहयोग से सभी अवैध कब्जों को कब्जा मुक्त करायें - जिलाधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow