पुलिस स्मृति दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि। 

Ballia-"पुलिस स्मृति दिवस" के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स बलिया में पुलिस

By INA News Desk
Oct 21, 2025 - 20:37
54 Views
पुलिस स्मृति दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि। 
पुलिस स्मृति दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि। 
Advertisement
Advertisement

Report- S.Asif Hussain zaidi. 

आओ झुककर सलाम करें उन्हें, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है। 
खुशनशीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है ।।
       

Ballia-"पुलिस स्मृति दिवस" के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स बलिया में पुलिस अधीक्षक बलिया व सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कर्तव्य की बलि वेदी पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद जवानों को नमन करते हुए दी गई श्रद्धांजलि एवं श्रध्दा सुमन किये अर्पित। 

बतादे कि जनसेवा का उच्च आदर्श हृदयंगम किए अनेकों पुलिस जन प्रतिवर्ष कर्तव्य पथ का अनुगमन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुऐ हैं। पुलिस जनों के कार्य की प्रकृति ही कुछ ऐसी है कि इसमें कदम-कदम पर जोखिम व जीवन भय सन्निहित है यही कारण है कि प्रतिवर्ष अपने कार्यों को अंजाम देने की प्रक्रिया में पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में कर्तव्य की बलिवेदी पर अपनी प्राणो का उत्सर्ग दिये हैं। इनकी कीर्ति व यशोगाथा समय के साथ क्षरित नहीं होती अपितु अविरल अनुप्रेरणा प्राप्त होती है। पुलिस की भावी संततियों को उसी पथ पर द्विगुणित साहस में मनोयोग से आगे बढ़ने के लिए ऐसी एक गाथा आज से 66 वर्ष पुरानी है।

जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों ने 21 अक्टूबर 1959 को भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख के हिमाच्छादित जन हीन क्षेत्र में चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण किए गए हमले को निष्प्रभावी कर अपना सर्वोच्च बलिदान, प्राणों की आहुति देकर मातृ भूमि की रक्षा की थी। इन वीर शहीद पुलिस के जवानो
की याद में हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रुप में मनाया जाता है।

आज 21,10,25 को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर  पुलिस अधीक्षक  बलिया  ओमवीर सिंह व अन्य सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारीयो ने पुलिस  ग्राउंड में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर अपने कर्तव्य का पालन करने के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)  कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया  दिनेश कुमार शुक्ला,  क्षेत्राधिकारी नगर  मो0 उस्मान, क्षेत्राधिकारी सदर  राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी रसड़ा  आलोक कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी बैरिया  मो0 फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जय शंकर मिश्र, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास  सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

Also Read- Hardoi: राजस्व कर्मी पुलिस के सहयोग से सभी अवैध कब्जों को कब्जा मुक्त करायें - जिलाधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement