Political News: उद्धव ठाकरे की हार पर कंगना ने कसा तंज, जिन्होंने महिलाओं का अपमान किया उनकी हार हुई।
महाराष्ट्र में हाल ही में 20 नवंबर को हुए मतदान में शिवसेना (UBT)ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा लेकिन 23 नवंबर को जो नतीजे....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के 23 नवंबर को आए नतीजे के बाद भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने शिवसेना (यूपीटी) के नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और कहा जिन्होंने महिलाओं का अपमान किया उनकी हार हुई।
- जिन्होंने महिलाओं का अपमान किया उन्हें मिला सबक
महाराष्ट्र में हाल ही में 20 नवंबर को हुए मतदान में शिवसेना (UBT)ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा लेकिन 23 नवंबर को जो नतीजे सामने आए उसमें सभी की करारी हार हुई। और एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाने का ऐलान कर दिया। वहीं शिवसेना (यूबीटी) की हार पर फिल्म अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि कि हम दैत्यों और देवता को कैसे पहचानते हैं। जो महिलाओं की इज्जत उतारते हैं वो उसी श्रेणी के होते हैं, दैत्य होते हैं। आप सभी ने देखा होगा कि उनकी सरकार में इन्होंने मेरे घर को तोड़ा मुझे गालियां दी मुझे अपमानित करने का काम किया। उस वक्त मुझे लग रहा था कि उनकी बुद्धि पूरी तरीके से भ्रष्ट हो चुकी थी।लेकिन जनता ने उनको सबक सिखाने का काम किया है।
- जनता को पीएम मोदी पर भरोसा
महाराष्ट्र में जो नतीजे सामने आए हैं उस नतीजे ने सभी को चौंका दिया है। इन नतीजे को लेकर कंगना रनौत ने कहा है कि देश की जनता को भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। इसीलिए जनता नरेंद्र मोदी को काफी पसंद करती है और उनको चाहती भी है। क्योंकि हमारी सरकार की तरफ से जितनी भी योजनाओं को चलाया जाता है सब योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाता है। हमारी सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास इसी के तहत हम सभी काम करते हैं। वही महाराष्ट्र में नए सीएम को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मंत्रिमंडल के तरफ से यह फैसला लिया जाएगा जो भी फैसला लिया जाएगा सभी को पसंद आएगा।
What's Your Reaction?











