Kanpur : समाजवादी व्यापार सभा कानपुर ग्रामीण के नए अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी का भव्य स्वागत

अतुल त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की ओर से मिली यह जिम्मेदारी वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। साथ

Sep 27, 2025 - 22:29
 0  24
Kanpur : समाजवादी व्यापार सभा कानपुर ग्रामीण के नए अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी का भव्य स्वागत
Kanpur : समाजवादी व्यापार सभा कानपुर ग्रामीण के नए अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी का भव्य स्वागत

कानपुर में समाजवादी व्यापार सभा के नव-नियुक्त कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचकर सभी ने उनका हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हरदीप सिंह रखड़ा, विनय कोरी (प्रदेश सचिव और बिल्हौर विधानसभा के वरिष्ठ नेता), कानपुर नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल और नव-नियुक्त जिला महासचिव शिवम पाल उपस्थित रहे। सबसे पहले अतुल त्रिपाठी का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

अतुल त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की ओर से मिली यह जिम्मेदारी वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। साथ ही ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। हरदीप सिंह रखड़ा ने कहा कि अतुल त्रिपाठी एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं। हम आशा करते हैं कि वे पूरी ईमानदारी से काम करेंगे और सरकार बनाने में सहयोग देंगे।इसके बाद प्रदेश सचिव और बिल्हौर विधानसभा के विधायक पद के दावेदार विनय कोरी ने कहा कि अतुल का सब लोग मिलकर सहयोग करेंगे और उनकी पूरी मदद करेंगे। समाजवादी पार्टी नवजवानों की पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल का आशीर्वाद है, उस पर खरा उतरना है।

अंत में कानपुर नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने कहा कि हम सभी लोग मिलकर अतुल त्रिपाठी की मदद करेंगे और आने वाले समय में समाजवादी सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम में अन्य व्यापारी नेता भी मौजूद रहे।

Also Click : झांसी के सीपरी बाजार में ज्वेलरी शॉप से 50 हजार की सोने की अंगूठी चोरी, शातिर जोड़े ने CCTV के सामने रची साजिश, पुलिस तलाश में जुटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow