Kanpur : उत्तर प्रदेश के आईटीआई कर्मचारियों की समस्याओं पर अहम बैठक

प्रमुख सचिव ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों की गहन समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही न्यायसंगत और मानवीय

Sep 27, 2025 - 22:27
36 Views
Kanpur : उत्तर प्रदेश के आईटीआई कर्मचारियों की समस्याओं पर अहम बैठक
Kanpur : उत्तर प्रदेश के आईटीआई कर्मचारियों की समस्याओं पर अहम बैठक

कानपुर में उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास तथा उद्यमशीलता विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात की और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुई पदोन्नति के बाद वरिष्ठ सहायक और प्रधान सहायक (लिपिक संवर्ग) की पोस्टिंग बिना उनकी सहमति के 200 से 300 किलोमीटर दूर कर दी गई है। इस कदम से कर्मचारी गंभीर पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले पदोन्नति के बाद पोस्टिंग कर्मचारियों से विकल्प लेकर की जाती थी, लेकिन इस बार पुरानी परंपरा का पालन नहीं हुआ, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है।

प्रमुख सचिव ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों की गहन समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही न्यायसंगत और मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय लिया जाएगा ताकि कर्मचारियों और अनुदेशकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री विनोद बुद्धिराम कनौजिया, आईटीआई कर्मचारी संघ कानपुर के महामंत्री रीतेश शुक्ला और रिजवान अहमद सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Also Click : झांसी के सीपरी बाजार में ज्वेलरी शॉप से 50 हजार की सोने की अंगूठी चोरी, शातिर जोड़े ने CCTV के सामने रची साजिश, पुलिस तलाश में जुटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow